भारत का भूगोल – भारत की नदियाँ

71. निम्नलिखित में से कौन पहाड़ी केरल एवं तमिलनाडु की सीमा पर अवस्थित है?

  A. नल्लामलाई
  B. अन्नामलाई
  C. जवादी
  D. नीलगिरी

उत्तर:B. अन्नामलाई


72. निम्नलिखित नदियों में से कौन सा एक यमुना की सहायक नदी नहीं है?

  A. चंबल
  B. रामगंगा
  C. केन
  D. बेतवा

उत्तर: B. रामगंगा


73. अलकनंदा और पिंडार का संगम का क्या नाम है?

  A. कर्ण प्रयाग
  B. रूद्र प्रयाग
  C. विष्णु प्रयाग
  D. देव प्रयाग

उत्तर: A. कर्ण प्रयाग


74. महासीर नाम की मछली किन नदियों में पाई जाती है, जो अंडा देने के लिए ऊपर आ जाती है?

  A. भागीरथी
  B. धौली गंगा
  C. अलकनंदा
  D. मंदाकिनी

उत्तर: C. अलकनंदा


75. निम्नलिखित में से कौन सी नदियां भारतीय उपमहाद्वीप में पश्चिम की ओर प्रवाहित होती है?
(1) ताप्ती, (2) साबरमती, (3) पेरियार, (4) शरावती, (5) वैगेई

  A. केवल 1, 2, 3 और 5
  B. उपरोक्त सभी
  C. केवल 2, 3 और 4
  D. केवल 1, 2, 3 और 4

उत्तर: D. केवल 1, 2, 3 और 4


76. अंडमान को निकोबार द्वीप से कौन चैनल पृथक करता है?
 A. 9 डिग्री चैनल
 B. ग्रेट चैनल
 C. 10 डिग्री चैनल
 D. 8 डिग्री चैनल

उत्तर: C. 10 डिग्री चैनल


77. सिंधु नदी का निम्न में से कौन सहायक नदी नहीं है?
 A. वासपा
 B. व्यास
 C. रावी
 D. सतलज

उत्तर: B. व्यास


78. नदी मैदान के संदर्भ में ‘दोआब’ का अर्थ है –
 A. नदियों द्वारा बनने वाली अपरदनी और निक्षेपण स्थलाकृति
 B. नदी मुहाने पर निर्मित मैदान
 C. नदियों के बाढ़ वाले क्षेत्र
 D. दो नदियों के बीच का भाग

उत्तर: D. दो नदियों के बीच का भाग


79. किस झील में केबुललामजाओ नाम का तैरता हुआ राष्ट्रीय पार्क है?
 A. बेब्नाड झील
 B. लोकटक झील
 C. कोलेरू झील
 D. लोनार झील

उत्तर: B. लोकटक झील


80. म्यांमार की सीमा भारत के किन-किन राज्यों को स्पर्श करती है?

  1. असम, 2. मेघालय, 3. त्रिपुरा, 4. मिजोरम, 5. मणिपुर
     A. केवल 3,4 और 5
     B. 1,2,3,4 और 5
     C. केवल 1,4 और 5
     D. केवल 4 और 5

उत्तर:D. केवल 4 और 5


81. नासिक एवं मुंबई के बीच का संपर्क मार्ग दर्रा कौन सा है?
 A. भोर घाट
 B. पाल घाट
 C. शेनकोटा
 D. थालघाट

उत्तर: D. थालघाट


82. निम्नलिखित में से भारत में किस नदी का अपवाह तंत्र सबसे बड़ा है?
 A. गोदावरी
 B. गंगा
 C. ब्रह्मपुत्र
 D. सिंधु

उत्तर: B. गंगा


83. चूलिया जलप्रपात किस नदी पर स्थित है?
 A. नर्मदा
 B. चंबल
 C. कावेरी
 D. श्रावस्ती

उत्तर: B. चंबल


84. बांग्लादेश में गंगा नदी को किस नाम से जाना जाता है?
 A. पद्मा
 B. महागंगा
 C. भागीरथी
 D. मेघना

उत्तर: A. पद्मा


85. तवा किस नदी की सहायक नदी है?
 A. नर्मदा
 B. गोदावरी
 C. कावेरी
 D. ताप्ती

उत्तर: A. नर्मदा


86. कांडला का परिवर्तित नया नाम क्या है?
 A. जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह
 B. बी.ओ. चिदम्बरनार बंदरगाह
 C. दीनदयाल बंदरगाह
 D. कामराज बंदरगाह

उत्तर: C. दीनदयाल बंदरगाह


87. अमरावती, भवानी, हेमवती तथा काबिनी किसकी सहायक नदियां हैं?
 A. ताप्ती
 B. नर्मदा
 C. कावेरी
 D. महानदी

उत्तर: C. कावेरी


88. यमुना नदी का उद्गम स्थान कहां है?
 A. बंदरपूंछ
 B. त्रयंबक गांव
 C. जानापाव की पहाड़ी
 D. पीलीभीत जनपद से

उत्तर: A. बंदरपूंछ


89. भारत में पश्चिमी तट के उत्तरी भाग को क्या कहते हैं?
 A. उत्तरी सरकार
 B. कोंकण तट
 C. मालाबार तट
 D. कोरोमंडल तट

उत्तर: B. कोंकण तट


90. ब्रह्मपुत्र नदी तिब्बत में किस नाम से जानी जाती है?
 A. पद्मा
 B. सांग्पो
 C. जमुना
 D. जंगबो

उत्तर: B. सांग्पो


91. अपवाह क्षेत्र के घटते क्रम के अनुसार प्रायद्वीपीय नदियों का कौन सा क्रम सही है?
 A. कृष्णा – गोदावरी – कावेरी – महानदी
 B. गोदावरी – कृष्णा – महानदी – कावेरी
 C. कृष्णा – कावेरी – गोदावरी – महानदी
 D. गोदावरी – कृष्णा – कावेरी – महानदी

उत्तर: B. गोदावरी – कृष्णा – महानदी – कावेरी


92. किस नदी पर तिहाइमुख बांध अवस्थित है?
 A. वंशधारा
 B. वैगाइ
 C. जुआरी
 D. बराक

उत्तर: D. बराक


93. 9 डिग्री चैनल किसके मध्य स्थित है?
 A. लक्ष्यदीप और मालाबार
 B. लक्ष्यदीप और मालदीव
 C. मालदीव और मिनिकाय
 D. लक्ष्यदीप और मिनिकाय

उत्तर: D. लक्ष्यदीप और मिनिकाय


94. पुर्णा किसकी सहायक नदी है?
 A. नर्मदा नदी
 B. कृष्णा नदी
 C. कावेरी नदी
 D. ताप्ती नदी

उत्तर: D. ताप्ती नदी


95. मानस किस नदी की उपनदी है?
 A. कृष्णा
 B. ब्रह्मपुत्र
 C. महानदी
 D. गोदावरी

उत्तर: B. ब्रह्मपुत्र


96. मैकाल पहाड़ी की सर्वोच्च शिखर का नाम क्या है?
 A. धूपगढ़ी
 B. अमरकंटक
 C. दोदाबेट्टा
 D. कलसूबाई

उत्तर: B. अमरकंटक


97. निम्नलिखित में से कौन सी यमुना की सहायक नदियां हैं?

  1. सिंध 2. चंबल 3. केन 4. हिंडन
     A. केवल 1, 2 और 3
     B. केवल 2, 3 और 4
     C. केवल 1 और 2
     D. उपरोक्त सभी

उत्तर: D. उपरोक्त सभी


98. बांग्लादेश की सीमा भारत के किन राज्यों को स्पर्श करती है?

  1. सिक्किम, 2. मिजोरम, 3. असम, 4. त्रिपुरा, 5. मेघालय
     A. केवल 2, 3, 4 और 5
     B. केवल 1, 2, 3 और 4
     C. केवल 2, 4 और 5
     D. केवल 3, 4 और 5

उत्तर: A. केवल 2, 3, 4 और 5


99. गोदावरी नदी का जलग्रहण भारत के कितने राज्यों में विस्तृत है?
 A. 4
 B. 6
 C. 5
 D. 7

उत्तर:D. 7


100. भूटान की सीमा भारत के किन-किन राज्यों से मिलती है?

  1. सिक्किम, 2. पश्चिम बंगाल, 3. असम, 4. अरुणाचल प्रदेश
     A. 1, 2, 3 और 4
     B. केवल 1, 2 और 3
     C. केवल 2, 3 और 4
     D. केवल 1, 3 और 4

उत्तर: A. 1, 2, 3 और 4

Leave a Comment