SSC, Railway, UPSC, State PCS, Defense, TGT, PGT तथा अन्य परीक्षाओं के लिए उपयोगी
MCQ से पहले लुसेंट सामान्य ज्ञान बुक के प्राचीन इतिहास के इन सभी टॉपिक को अच्छे से अध्यन कर ले |
ब्राह्मण साम्राज्य, भारत के यवन राज्य, शक, कुषाण
1. विक्रमादित्य की उपाधि की संख्या भारतीय इतिहास में अब तक कितना तक पहुंच गई है?
A. 13
B. 15
C. 14
D. 16
उत्तर: C. 14
2. गंधार शैली एवं मथुरा शैली का विकास किसके शासनकाल में हुआ था?
A. अशोक
B. कनिष्क
C. रुद्रदामन
D. पुष्यभूति
उत्तर: B. कनिष्क
3. 58 ईसा पूर्व में कहां के एक स्थानीय राजा ने शकों को पराजित करके बाहर खदेड़ दिया और विक्रमादित्य की उपाधि धारण की?
A. पाटलिपुत्र
B. मगध
C. मथुरा
D. उज्जैन
उत्तर: D. उज्जैन
4. चरक ने अपनी पुस्तक चरक संहिता में मनुष्य के शरीर में कितनी हड्डी बताई है?
A. 306
B. 360
C. 300
D. 308
उत्तर: B. 360
5. सातवाहनों की राजकीय भाषा क्या थी जोकि ब्राम्ही लिपि में थी?
A. संस्कृत
B. अर्धमगधी
C. पाली
D. प्राकृत
उत्तर: D. प्राकृत
6. सिंधु सभ्यता के पूर्वी पुरास्थल हिंडन नदी के किनारे कौन स्थित है?
A. मांदा
B. दाइमाबाद
C. सुतकागेंडोर
D. आलमगीरपुर
उत्तर: D. आलमगीरपुर
7. किस पर विजय के उपलक्ष्य में 58 ईसा पूर्व से एक नया संवत् विक्रम संवत् के नाम से प्रारम्भ हुआ?
A. शक
B. कुषाण
C. ब्राह्मण
D. सातवाहन
उत्तर: A. शक
8. कण्व वंश के अंतिम शासक कौन था?
A. सुशर्मा
B. देवभूति
C. सिमुक
D. वासुदेव
उत्तर: A. सुशर्मा
9. बुध की प्रथम मूर्ति संबंध संभवतः किस कला के अंतर्गत बनी थी?
A. मथुरा कला
B. वैशाली कला
C. कन्नौज कला
D. गंधार कला
उत्तर: A. मथुरा कला
10. द्वितीय अशोक किसे कहा जाता है?
A. गौतमी शातकर्णि
B. खारवेल
C. हर्षवर्धन
D. कनिष्क
उत्तर: D. कनिष्क
11. दो अश्वमेध यज्ञ और एक राजसूय यज्ञ किसने किया था?
A. सुशर्मन
B. वासुदेव
C. पुष्यमित्र
D. शातकर्णि प्रथम
उत्तर: D. शातकर्णि प्रथम
12. कुषाण वंश का अंतिम शासक कौन था?
A. बृहद्रथ
B. वासुदेव
C. देवभूती
D. सुशर्मा
उत्तर: B. वासुदेव
13. कवि अश्वघोष, जिसने बुद्ध की जीवनी लिखी, किसका दरबारी था?
A. अशोक
B. हर्षवर्धन
C. कनिष्क
D. समुद्रगुप्त
उत्तर: C. कनिष्क
14. पशुपति शिव की मुहर विशेष रूप से प्रसिद्ध है किस सिंधु घाटी सभ्यता स्थल में?
A. लोथल
B. कालीबंगा
C. मोहनजोदड़ो
D. राखीगढ़ी
उत्तर: C. मोहनजोदड़ो
15. पुरातत्व स्थल कोल्डिहवा कहां स्थित है?
A. महाराष्ट्र
B. उत्तर प्रदेश
C. मध्य प्रदेश
D. बिहार
उत्तर: B. उत्तर प्रदेश
16. इंडो-यूनानी शासक मिनांडर को किसने पराजित किया?
A. कनिष्क
B. अशोक
C. पुष्यमित्र शुंग
D. वासुदेव
उत्तर: C. पुष्यमित्र शुंग
17. प्रथम शक राजा कौन था?
A. मोअ
B. रुद्रदामन प्रथम
C. कनिष्क
D. देवभूमि
उत्तर: A. मोअ
18. अशोक के निम्नलिखित अभिलेखों में से किस में दक्षिण भारतीय राज्यों का उल्लेख हुआ है?
A. नौवां शिलालेख
B. तृतीय अभिलेख
C. द्वितीय शिलालेख
D. प्रथम अभिलेख
उत्तर: C. द्वितीय शिलालेख
19. हाल एवं गुणाढ्य किन शासकों के समय के प्रसिद्ध साहित्यकार थे?
A. सातवाहन
B. शक
C. कुषाण
D. शूंग
उत्तर: A. सातवाहन
20. कलिंग नरेश खारवेल निम्न में से किस वंश से संबंधित है?
A. चेदी
B. कंण्ड
C. कलिंग
D. हर्यक
उत्तर: A. चेदी
21. किस वंश के राजाओं के नाम उनकी माताओं के नाम पर रखने की प्रथा थी?
A. कुषाण
B. शक
C. ब्राह्मण
D. सातवाहन
उत्तर: D. सातवाहन
22. किसकी राजधानी साकल शिक्षा का केंद्र था?
A. कनिष्क
B. हर्षवर्धन
C. गौतमी शतकर्णि
D. मिनाण्डर
उत्तर: D. मिनाण्डर
23. किसकी मृत्यु के उपरांत संभवतः प्रथम शताब्दी ई. पूर्व में कलिंग में चेदी राजवंश का उदय हुआ?
A. चंद्रगुप्त मौर्य
B. अशोक
C. गौतमीपुत्र शातकर्णि
D. पुष्यमित्र शुंग
उत्तर: B. अशोक
24. मौर्य वंश के पश्चात किस वंश का राज्य स्थापित हुआ?
A. शुंग वंश
B. शक वंश
C. कुषाण वंश
D. सातवाहन वंश
उत्तर: A. शुंग वंश
25. पुष्यमित्र शुंग किस जाति का था?
A. ब्राह्मण
B. वैश्य
C. सूद्र
D. क्षत्रिय
उत्तर: A. ब्राह्मण
26. शुंग वंश की राजधानी कहां थी?
A. पाटलिपुत्र
B. वैशाली
C. विदिशा
D. प्रतिष्ठान
उत्तर: C. विदिशा
27. भारतीय रंगमंच में यवनिका (पर्दा) का शुभारंभ किसने किया?
A. यूनानीयों
B. पार्थियनों
C. कुषाणों
D. शकों
उत्तर: A. यूनानीयों
28. महात्मा बुद्ध ने अपना उपदेश किस भाषा में दिया?
A. इनमें से सभी
B. संस्कृत
C. पाली
D. प्राकृत
उत्तर: C. पाली
29. महाविभास शास्त्र किसकी प्रसिद्ध रचना है जिसे बौद्ध धर्म का विश्वकोश भी कहा जाता है?
A. अश्वघोष
B. नागार्जुन
C. वसुमित्र
D. विशाखदत्त
उत्तर: C. वसुमित्र
30. मौर्य साम्राज्य में स्वतंत्र रूप से वेश्यावृत्ति करने वाली स्त्रियों के कार्यों का निरीक्षण कौन करता था?
A. कर्मांतिक
B. गणिकाध्यक्ष
C. दंडपाल
D. दुर्गपाल
उत्तर: B. गणिकाध्यक्ष
31. कनिष्क का राजवैद्य चरक विख्यात विद्वान था –
A. गणित का
B. आयुर्वेद
C. खगोलशास्त्र
D. संगीत का
उत्तर: B. आयुर्वेद
32. बैक्ट्रिया में यवनों का अंतिम शासक कौन था?
A. मिनाण्डर
B. यूक्रेटाइड्स
C. डेमेट्रियस
D. हेलियोक्लीज
उत्तर:D. हेलियोक्लीज
33. किस चीनी जनरल ने कनिष्क को हराया था?
A. पान वांचू
B. पान यांग
C. पान चाऊ
D. शी हुआंग टी
उत्तर: C. पान चाऊ
34. निम्न में से किस शासक ने द्वितीय बौद्ध सभा का आयोजन किया था?
A. अशोक
B. अजातशत्रु
C. कालाशोक
D. कनिष्क
उत्तर: C. कालाशोक
35. जेडाइट पत्थर कहां से प्राप्त हुआ है?
A. दाओजली हेडिंग
B. बुर्जहोम
C. चिरांद
D. कोल्डिहवा
उत्तर: A. दाओजली हेडिंग
1 thought on “प्राचीन भारत- ब्राह्मण साम्राज्य, भारत के यवन राज्य, शक, कुषाण”