Gupta Samrajya MCQ in Hindi के सरे क्वेश्चन लुसेंट सामान्य ज्ञान बुक के आधार पर बनाया गया है | अच्छे समझ और जानकारी के लिए दिए गये MCQ से पहले लुसेंट सब्जेक्टिव बुक का अध्यन कर ले| जिससे क्वेश्चन आपको ज़्यादा लम्बे समय तक याद रखने में मदद मिलेगा |Gupta Samrajya MCQ in Hindi
SSC, Railway, UPSC, State PCS, Defense, TGT, PGT तथा अन्य परीक्षाओं के लिए उपयोगी
MCQ से पहले लुसेंट सामान्य ज्ञान बुक के प्राचीन इतिहास से गुप्त साम्राज्य के टॉपिक को अच्छे से अध्यन कर ले |
Gupta Samrajya MCQ in Hindi | गुप्त साम्राज्य MCQ
1. गुप्त साम्राज्य में प्रशासन की सबसे छोटी इकाई क्या कहलाती थी –
A. पेठ
B. गोप्ना
C. ग्राम
D. भुक्ति
उत्तर: C. ग्राम
2. जाति के रूप में कायस्थों का सर्वप्रथम वर्णन किस में मिलता है –
A. मनु स्मृति
B. याज्ञवल्क्य स्मृति
C. सांख्य दर्शन
D. ओशनम् स्मृति
उत्तर: D. ओशनम् स्मृति
3. गुप्त वंश में कौन पहला शासक था जिसने चांदी की सिक्के चलाएं –
A. कुमार गुप्त
B. श्री गुप्त
C. समुद्रगुप्त
D. चंद्रगुप्त प्रथम
उत्तर: D. चंद्रगुप्त प्रथम
4. मंदिर बनाने की कला का जन्म किस काल में हुआ था –
A. गुप्त काल
B. चोल काल
C. कुषाण काल
D. मौर्य काल
उत्तर: A. गुप्त काल
5. कालिदास एवं अमर सिंह जैसे विद्वान किसके दरबार में रहते थे?
A. समुद्रगुप्त
B. चंद्रगुप्त द्वितीय
C. कुमारगुप्त
D. चंद्रगुप्त प्रथम
उत्तर: B. चंद्रगुप्त द्वितीय
6. गुप्त काल में किसने पशु चिकित्सा पर हास्यायुर्वेद लिखा –
A. शुद्रक
B. पलकाण्व
C. वराहमिहिर
D. ब्रह्मगुप्त
उत्तर: B. पलकाण्व
7. अजंता में निर्मित किस गुफा संख्या में मरणासन्न राजकुमारी में उत्कीर्ण इसका चित्र प्रशंसनीय है –
A. 19
B. 18
C. 17
D. 16
उत्तर: D. 16
8. देवीचंद्रगुप्तम नाटक की रचना किसने किया?
A. महेंद्र वर्मा
B. सोमेश्वर
C. विशाखदत्त
D. अश्वघोष
उत्तर: C. विशाखदत्त
9. पाई के मान की गणना सबसे पहले किसने की थी?
A. आर्यभट्ट
B. आर्कमिडीज
C. न्यूटन
D. रदरफोर्ड
उत्तर: A. आर्यभट्ट
10. चंद्रगुप्त द्वितीय के दरबार में वारहमिहिर था –
A. वास्तुकाय
B. ज्योतिष
C. खगोल विज्ञान
D. कोशाकार
उत्तर: C. खगोल विज्ञान
11. देवगढ़ का दशावतार मंदिर किस नदी के किनारे स्थित है –
A. बेतवा
B. नर्मदा
C. कृष्णा
D. कावेरी
उत्तर: A. बेतवा
12. पुराणों की वर्तमान रूप में रचना किस काल में हुई थी –
A. मौर्य काल
B. कुषाण काल
C. चोल काल
D. गुप्त काल
उत्तर: D. गुप्त काल
13. शिखरस्वामी किस गुप्त शासक का मंत्री था –
A. समुद्रगुप्त
B. चंद्रगुप्त द्वितीय
C. चंद्रगुप्त प्रथम
D. स्कंदगुप्त
उत्तर: B. चंद्रगुप्त द्वितीय
14. गुप्तकालीन शासन प्रणाली किस प्रकार की थी?
A. इनमें से कोई नहीं
B. लोकतंत्रात्मक
C. राजतंत्रात्मक
D. गणतंत्रातम्क
उत्तर: C. राजतंत्रात्मक
15. निम्नलिखित में से किसने महाराजाधिराज की उपाधि ग्रहण किया –
A. चंद्रगुप्त द्वितीय
B. चंद्रगुप्त प्रथम
C. श्री गुप्त
D. कुमार गुप्त
उत्तर: B. चंद्रगुप्त प्रथम
16. गुप्त काल में जारी की गई स्वर्णमुद्राओं को निम्नलिखित में किस नाम से पुकारा जाता था –
A. निष्क
B. शतमान
C. दीनार
D. टका
उत्तर: C. दीनार
17. सूर्य ग्रहण एवं चंद्र ग्रहण के वास्तविक कारण किसने बताए थे –
A. न्यूटन
B. आर्यभट्ट
C. भास्कराचार्य
D. आइंस्टीन
उत्तर: B. आर्यभट्ट
18. दक्षिणापथ के कितने शासकों ने समुद्रगुप्त के सामने समर्पण किया था –
A. 12
B. 9
C. 20
D. 8
उत्तर: A. 12
19. श्री गुप्ता के बाद उसका पुत्र कौन था जो गुप्त वंश का शासक बना –
A. चंद्रगुप्त प्रथम
B. स्कंदगुप्त
C. कुमार गुप्त
D. घटोत्कच
उत्तर: D. घटोत्कच
20. अजंता की गुफाओं के चित्र बौद्ध धर्म के किस शाखा से संबंधित है?
A. हीनयान
B. विनय पिटक
C. महायान
D. शूत्तपिटक
उत्तर: C. महायान
21. गुप्त काल में वैष्णो धर्म से संबंधित सबसे महत्वपूर्ण अवशेष देवगढ़ का कौन सा मंदिर था –
A. विष्णु मंदिर
B. दशावतार मंदिर
C. लक्ष्मण मंदिर
D. शिव मंदिर
उत्तर: B. दशावतार मंदिर
22. पंचसिद्धांत कि रचना किसने किया था –
A. चरक
B. वराहमिहिर
C. आर्यभट्ट
D. भास्कराचार्य
उत्तर: B. वराहमिहिर
23. 58 ईसा पूर्व में कहां के एक स्थानीय राजा ने शकों को पराजित करके बाहर खदेड़ दिया और विक्रमादित्य की उपाधि धारण कि –
A. मथुरा
B. पाटलिपुत्र
C. उज्जैन
D. मगध
उत्तर: C. उज्जैन
24. सुश्रुत संहिता में सुश्रुत ने विस्तृत वर्णन किया है –
A. खगोलशास्त्री
B. शल्य चिकित्सा
C. औषधिशास्त्र
D. गणितज्ञ
उत्तर: B. शल्य चिकित्सा
25. चंद्रगुप्त द्वितीय का उत्तराधिकारी कौन था –
A. समुद्रगुप्त
B. विष्णु गुप्त
C. स्कंदगुप्त
D. गोविंदगुप्त
उत्तर: D. गोविंदगुप्त
26. गुप्तकालीन प्रसिद्ध मंदिर तिगवा का विष्णु मंदिर किस राज्य में है –
A. उत्तर प्रदेश
B. राजस्थान
C. गुजरात
D. मध्य प्रदेश
उत्तर: D. मध्य प्रदेश
27. बलात् श्रम (विष्टि) राज्य के लिए आय का एक स्रोत माना जाता था –
A. चोल काल में
B. गुप्त काल में
C. कुषाण काल में
D. मौर्य काल में
उत्तर: B. गुप्त काल में
28. लघुजातक की रचना किसने किया था –
A. आर्यभट्ट
B. भास्कराचार्य
C. शुद्रक
D. वराहमिहिर
उत्तर: D. वराहमिहिर
29. सूर्यसिद्धांत नामक ग्रंथ किसने लिखा था –
A. वराहमिहिर
B. आर्यभट्ट
C. चरक
D. भास्कराचार्य
उत्तर: B. आर्यभट्ट
30. गुप्त काल में वृद्ध वेश्याओं को क्या कहा जाता था –
A. गणिका
B. अमाजू
C. रूपाजीवा
D. कुट्टनी
उत्तर: D. कुट्टनी
31. गुप्त काल में सेनापति का अधिकारी कौन होता था?
A. महाप्रतिहार
B. महादंडनायक
C. महाबलाधिकृत
D. दंडपाशिक
उत्तर: C. महाबलाधिकृत
32. निम्नलिखित में से किस गुप्त शासक के राजदरबार में नवरत्न रहते थे?
A. चंद्रगुप्त प्रथम
B. चंद्रगुप्त द्वितीय
C. समुद्रगुप्त
D. कुमारगुप्त
उत्तर: B. चंद्रगुप्त द्वितीय
33. निम्नलिखित में से किसके द्वारा “महाराजाधिराज” की उपाधि धारण की गई थी?
A. केवल 1 और 3
B. केवल 1 और 2
C. केवल 1
D. केवल 2 और 4
उत्तर: B. केवल 1 और 2
34. गुप्त काल में वेश्यावृत्ति करने वाली महिलाओं को क्या कहा जाता था?
A. गणिका
B. अमाजू
C. छंदवासनी
D. रूपाजीवा
उत्तर: A. गणिका
35. गुप्त साम्राज्य में श्रेणी के प्रधान को क्या कहा जाता था?
A. महत्तर
B. अप्रहत
C. ज्येष्ठक
D. सिल
उत्तर: C. ज्येष्ठक
36. चंद्रगुप्त द्वितीय की पुत्री प्रभावती गुप्त के किस अभिलेख में समुद्रगुप्त को अनेक अश्वमेध यज्ञ करने वाला कहा गया है?
A. पुना अभिलेख
B. प्रयाग प्रशस्ति
C. ग्वालियर अभिलेख
D. एरण अभिलेख
उत्तर: A. पुना अभिलेख
37. किसने यह घोषणा करके न्यूटन के सिद्धांत की पूर्व कल्पना कर ली: “प्राकृतिक के एक नियम के अनुसार सभी वस्तुएं पृथ्वी पर गिरती हैं क्योंकि पृथ्वी स्वभाव से ही सभी वस्तुओं को अपनी ओर आकर्षित करती है”?
A. भास्कराचार्य
B. वराहमिहिर
C. ब्रह्मगुप्त
D. आर्यभट्ट
उत्तर: C. ब्रह्मगुप्त
38. समुद्रगुप्त किसका उपासक था?
A. इंद्र
B. विष्णु
C. बौद्ध
D. शिव
उत्तर: B. विष्णु
39. शकों पर विजय के उपलक्ष में किसने चांदी के सिक्के चलाए?
A. चंद्रगुप्त द्वितीय
B. कुमारगुप्त
C. समुद्रगुप्त
D. चंद्रगुप्त प्रथम
उत्तर: A. चंद्रगुप्त द्वितीय
40. गुप्त काल के संबंध में निम्न में से कौन सा कथन सत्य है?
- गुप्त राजाओं ने सर्वाधिक स्वर्ण मुद्राओं को जारी किया था।
- गुप्तकालीन स्वर्ण मुद्राओं को दिनार कहा जाता है।
- गुप्तकालीन चांदी के सिक्कों को रूपक कहा गया है।
A. केवल 1 और 3
B. सभी 1, 2 और 3
C. केवल 1 और 2
D. केवल 2 और 3
उत्तर: B. सभी 1, 2 और 3
41. आर्यावर्त के कितने शासकों को समुद्रगुप्त ने हराया था?
A. 9
B. 8
C. 2
D. 7
उत्तर: A. 9
42. गुप्त साम्राज्य के महान नक्षत्र वैज्ञानिक एवं गणितज्ञ कौन थे?
A. वराहमिहिर
B. आर्यभट्ट
C. ब्रह्मगुप्त
D. भास्कराचार्य
उत्तर: C. ब्रह्मगुप्त
43. निम्नलिखित में से किस अभिलेख में समुद्रगुप्त की पत्नी का नाम दत्तदेवी वर्णित है?
A. भीतरी अभिलेख
B. प्रयाग प्रशस्ति
C. एरण अभिलेख
D. ग्वालियर अभिलेख
उत्तर: C. एरण अभिलेख
44. वृत्त की परिधि को मापने की विधि किसने ढूंढ निकाली थी?
A. आर्यभट्ट
B. वराहमिहिर
C. भास्कराचार्य
D. चरक
उत्तर: A. आर्यभट्ट
45. किस गुप्त शासक का सान्धिविग्रहिक सचिव वीरसेन शैव मतालंबी था?
A. चंद्रगुप्त प्रथम
B. कुमारगुप्त
C. समुद्रगुप्त
D. चंद्रगुप्त द्वितीय
उत्तर: D. चंद्रगुप्त द्वितीय
46. गुप्त साम्राज्य में ऐसी भूमि जो जोतने योग्य नहीं होती थी, क्या कहलाती थी?
A. अप्रहत
B. क्षेत्र
C. सिल
D. वास्तु
उत्तर: C. सिल
47. गुप्त सम्राट किस धर्म के अनुयायी थे तथा उन्होंने इसे राजधर्म बनाया था?
A. शैव
B. बौद्ध
C. वैष्णव
D. जैन
उत्तर: C. वैष्णव
48. इनमें से किसने पहली बार यह व्याख्या की थी कि पृथ्वी के अपनी धुरी पर घूमने के कारण प्रतिदिन सूर्योदय एवं सूर्यास्त होता है?
A. भास्कर
B. वराहमिहिर
C. आर्यभट्ट
D. ब्रह्मगुप्त
उत्तर: C. आर्यभट्ट
49. गुप्त साम्राज्य में ग्राम समूहों की छोटी इकाई क्या कहलाती थी?
A. भूक्ति
B. गोप्ना
C. पेठ
D. ग्राम
उत्तर: C. पेठ
50. खगोलशास्त्री आर्यभट्ट निम्नलिखित में से किसके दरबार में थे?
A. चंद्रगुप्त प्रथम
B. चंद्रगुप्त द्वितीय
C. समुद्रगुप्त
D. हर्षवर्धन
उत्तर: B. चंद्रगुप्त द्वितीय
51. गुप्त साम्राज्य में ग्राम सभा का मुखिया क्या कहलाता था?
A. ज्येष्ठक
B. मुखिया
C. ग्रामीक
D. महत्तर
उत्तर: C. ग्रामीक
52. चीनी यात्री फाहियान भारत किसके शासनकाल में आया था?
A. चंद्रगुप्त द्वितीय
B. हर्षवर्धन
C. समुद्रगुप्त
D. चंद्रगुप्त प्रथम
उत्तर: A. चंद्रगुप्त द्वितीय
53. बृहज्जातक की रचना किसने की थी?
A. आर्यभट्ट
B. वराहमिहिर
C. भास्कराचार्य
D. चरक
उत्तर: B. वराहमिहिर
54. राजा दुष्यंत एवं शकुंतला की प्रेमकथा किस पुस्तक में वर्णित है?
A. सूर्यसिद्धांत
B. अभिज्ञान शाकुन्तलम
C. देवीचंद्रगुप्तम
D. मृच्छकटिकम
उत्तर: B. अभिज्ञान शाकुन्तलम
55. मृच्छकटिक रचना किसने की थी?
A. कालिदास
B. शूद्रक
C. राजशेखर
D. विशाखदत्त
उत्तर: B. शूद्रक
56. “परमभागवत” की उपाधि धारण करने वाला प्रथम गुप्त शासक कौन था?
A. कुमारगुप्त
B. चंद्रगुप्त द्वितीय
C. चंद्रगुप्त प्रथम
D. समुद्रगुप्त
उत्तर: D. समुद्रगुप्त
57. क्षपणक शंकु वराहमिहिर किसके दरबार में रहते थे?
A. समुद्रगुप्त
B. चंद्रगुप्त द्वितीय
C. कुमारगुप्त
D. चंद्रगुप्त प्रथम
उत्तर: B. चंद्रगुप्त द्वितीय
58. त्रिमूर्ति की अवधारणा का विकास किस काल में हुआ?
A. मौर्य काल
B. कुषाण काल
C. गुप्त काल
D. सातवाहन काल
उत्तर: C. गुप्त काल
59. नारद स्मृति किस युग के विषय में जानकारी प्रदान करता है?
A. मौर्य काल
B. गुप्त काल
C. शुंग काल
D. कुषाण काल
उत्तर: B. गुप्त काल
60. वृहत् संहिता की रचना किसने की थी?
A. चरक
B. भास्कराचार्य
C. आर्यभट्ट
D. वराहमिहिर
उत्तर: D. वराहमिहिर
61. गुप्त साम्राज्य में ग्राम सभा का अन्य सदस्य क्या कहलाता था?
A. ग्रामिक
B. महत्तर
C. ज्येष्ठक
D. उपरिक
उत्तर: B. महत्तर
62. चंद्रगुप्त प्रथम का उत्तराधिकारी कौन था, जो 335 ईस्वी में राजगद्दी पर बैठा?
A. घटोत्कच
B. स्कंदगुप्त
C. कुमारगुप्त
D. समुद्रगुप्त
उत्तर: D. समुद्रगुप्त
63. शकों पर विजय के उपरांत किसने विक्रमादित्य की उपाधि धारण की थी?
A. चंद्रगुप्त द्वितीय
B. चंद्रगुप्त तृतीय
C. चंद्रगुप्त प्रथम
D. समुद्रगुप्त
उत्तर: A. चंद्रगुप्त द्वितीय
64. गुप्त साम्राज्य में ऐसी भूमि जो जंगली होती थी, क्या कहलाती थी?
A. अप्रहत
B. क्षेत्र
C. वास
D. सिल
उत्तर: A. अप्रहत
65. किसके सुपिया के लेख (रीवा, मध्य प्रदेश) में गुप्तों की वंशावली घटोत्कच के समय से प्रारंभ मानी जाती है?
A. कुमारगुप्त
B. चंद्रगुप्त प्रथम
C. स्कंदगुप्त
D. विष्णुगुप्त
उत्तर: C. स्कंदगुप्त
66. गुप्त काल में विष्णु शर्मा द्वारा किस भाषा में लिखित पंचतंत्र को संसार का सर्वाधिक प्रचलित ग्रंथ माना जाता है?
A. हिंदी
B. पाली
C. प्राकृत
D. संस्कृत
उत्तर: D. संस्कृत
67. गुप्त संवत् और शक संवत् के बीच कितने वर्षों का अंतर है?
A. 78 ई.
B. 241 ई.
C. 319 ई.
D. 240 ई.
उत्तर: B. 241 ई
68. किस गुप्त शासक के दामोदर ताम्रपत्र में भूमि बिक्री संबंधित अधिकारियों के क्रियाकलापों का उल्लेख है?
A. कुमारगुप्त
B. चंद्रगुप्त द्वितीय
C. समुद्रगुप्त
D. चंद्रगुप्त प्रथम
उत्तर: A. कुमारगुप्त
69. गुप्त साम्राज्य की सबसे बड़ी इकाई “देश” थी, जिसके शासक को क्या कहा जाता था?
A. गोप्ना
B. प्रांत
C. भूक्ति
D. उपरिक
उत्तर: A. गोप्ना
70. किस वंश के शासकों ने मंदिरों एवं ब्राह्मणों को सबसे अधिक ग्राम अनुदान में दिए?
A. गुप्त वंश
B. सातवाहन वंश
C. कुषाण वंश
D. वाकाटक राजवंश
उत्तर: A. गुप्त वंश
71. समुद्रगुप्त का उत्तराधिकारी कौन हुआ, जो 380 ईस्वी में राजगद्दी पर बैठा?
A. स्कंदगुप्त
B. चंद्रगुप्त प्रथम
C. कुमारगुप्त
D. चंद्रगुप्त द्वितीय
उत्तर: D. चंद्रगुप्त द्वितीय
72. गुप्त वंश का अंतिम शासक कौन था?
A. स्कंदगुप्त
B. विष्णुगुप्त
C. कुमारगुप्त
D. चंद्रगुप्त प्रथम
उत्तर: B. विष्णुगुप्त
73. हुण नरेश मिहिरकुल को किसने पराजित किया था?
A. चंद्रगुप्त द्वितीय
B. स्कंदगुप्त
C. नरसिंहगुप्त
D. कुमारगुप्त
उत्तर: C. नरसिंहगुप्त
74. गुप्तों का राजचिह्न क्या था?
A. हिरण
B. मोर
C. शेर
D. गरुड़
उत्तर: D. गरुड़
75. नक्षत्र विद्या, वनस्पतिशास्त्र, प्राकृतिक इतिहास और भौतिक भूगोल के विषय पर चर्चा किसमें की गई है?
A. सूर्यसिद्धांत
B. पंचसिद्धांत
C. आर्यभट्टीयम
D. वृहत् संहिता
उत्तर: D. वृहत् संहिता
76. नवनीतकम् की रचना किस काल में की गई है?
A. गुप्त काल
B. चोल काल
C. मौर्य काल
D. कुषाण काल
उत्तर: A. गुप्त काल
77. किस अभिलेख के अनुसार स्कंदगुप्त ने सुदर्शन झील के पुनरुद्धार का कार्य सौराष्ट्र के गवर्नर पर्णदत्त के पुत्र चक्रपालीत को सौंपा था?
A. मंदसौर अभिलेख
B. जुनागढ़ अभिलेख
C. गिरनार अभिलेख
D. कौशांबी अभिलेख
उत्तर: B. जुनागढ़ अभिलेख
78. गुप्तकालीन प्रसिद्ध मंदिरों में दशावतार मंदिर किस राज्य में स्थित है?
A. उत्तर प्रदेश
B. राजस्थान
C. मध्य प्रदेश
D. गुजरात
उत्तर: A. उत्तर प्रदेश
79. किसके शासनकाल में ही हुणों का आक्रमण शुरू हो गया था?
A. चंद्रगुप्त प्रथम
B. स्कंदगुप्त
C. चंद्रगुप्त द्वितीय
D. कुमारगुप्त
उत्तर: B. स्कंदगुप्त
80. कायस्थों का सर्वप्रथम वर्णन किस स्मृति में मिलता है?
A. ओशनम् स्मृति
B. मनु स्मृति
C. सांख्य दर्शन
D. याज्ञवल्क्य स्मृति
उत्तर: D. याज्ञवल्क्य स्मृति
81. नालंदा संघाराम को बनवाने वाले शासकों में सक्रादित्य के नाम का उल्लेख किसने किया है, जिससे स्कंदगुप्त द्वारा नालंदा संघाराम को सहायता देने का प्रमाण मिलता है?
A. पुष्यमित्र
B. ह्वेनसांग
C. कुमारगुप्त
D. फाहियान
उत्तर: B. ह्वेनसांग
82. कुमारगुप्त का उत्तराधिकारी कौन था?
A. चंद्रगुप्त द्वितीय
B. स्कंदगुप्त
C. समुद्रगुप्त
D. चंद्रगुप्त प्रथम
उत्तर: B. स्कंदगुप्त
83. गुप्त काल में सर्वाधिक महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र था?
A. पाटलिपुत्र
B. वैशाली
C. उज्जैन
D. नालंदा
उत्तर: C. उज्जैन
84. वृसभशैली के नए सिक्के जारी किए-
A. समुद्रगुप्त
B. स्कंदगुप्त
C. चंद्रगुप्त प्रथम
D. चंद्रगुप्त द्वितीय
उत्तर: B. स्कंदगुप्त
85. वृसभशैली के नए सिक्के जारी किए-
A. चंद्रगुप्त द्वितीय
B. स्कंदगुप्त
C. चंद्रगुप्त प्रथम
D. समुद्रगुप्त
उत्तर: B. स्कंदगुप्त
86. शाब किस गुप्त शासक का राजकवि था?
A. समुद्रगुप्त
B. चंद्रगुप्त द्वितीय
C. कुमारगुप्त
D. चंद्रगुप्त प्रथम
उत्तर: B. चंद्रगुप्त द्वितीय
87. किस गुप्त शासक ने विक्रमांक की उपाधि धारण की थी?
A. कुमारगुप्त
B. चंद्रगुप्त प्रथम
C. चंद्रगुप्त द्वितीय
D. समुद्रगुप्त
उत्तर: C. चंद्रगुप्त द्वितीय
88. गुप्त राजाओं की शासकीय भाषा थी-
A. हिंदी
B. पाली
C. संस्कृत
D. प्राकृत
उत्तर: C. संस्कृत
89. किस प्रकार की मुद्राएं समुद्रगुप्त की नागवंशी राजाओं पर विजय का साक्ष्य प्राप्त करती हैं? इन मुद्राओं में समुद्रगुप्त को सैकड़ों युद्धों को जीतने वाला बताया गया है-
A. रूपक
B. हुण
C. पण
D. गरुड़
उत्तर: D. गरुड़
90. गुप्त साम्राज्य का उदय किस शताब्दी के अंत में प्रयाग के निकट कौशांबी में हुआ?
A. पांचवीं शताब्दी
B. चौथी शताब्दी
C. दूसरी शताब्दी
D. तीसरी शताब्दी
उत्तर: D. तीसरी शताब्दी
91. प्रयाग प्रशस्ति अभिलेख का लेखक हरिषेण किस शासक का दरबारी कवि था?
A. कनिष्क
B. अशोक
C. समुद्रगुप्त
D. चंद्रगुप्त द्वितीय
उत्तर: C. समुद्रगुप्त
92. निम्नलिखित में से किस गुप्त शासक ने अपने राज्यारोहण के समय 319-320 ईस्वी में गुप्त संवत प्रारंभ किया?
A. समुद्रगुप्त
B. चंद्रगुप्त प्रथम
C. चंद्रगुप्त द्वितीय
D. कुमारगुप्त
उत्तर: B. चंद्रगुप्त प्रथम
93. भारत का नेपोलियन किसे कहा गया है?
A. चाणक्य
B. समुद्रगुप्त
C. दयानंद सरस्वती
D. चंद्रगुप्त
उत्तर: B. समुद्रगुप्त
94. निम्न में से किस शासक को वीणा बजाते हुए मुद्रा वाले सिक्के से उसके संगीत प्रेमी होने का प्रमाण मिलता है?
A. ब्रह्मगुप्त
B. स्कंदगुप्त
C. चंद्रगुप्त
D. समुद्रगुप्त
उत्तर: D. समुद्रगुप्त
95. पहली बार किसी के सती होने का प्रमाण 510 ईस्वी के भानुगुप्त के अभिलेख में किसकी मृत्यु पर उसकी पत्नी की सती होने का उल्लेख मिलता है?
A. समुद्रगुप्त
B. भोजराज
C. कुमारगुप्त
D. स्कंदगुप्त
उत्तर: B. भोजराज
96. नगरों का क्रमिक पतन किस काल की एक महत्वपूर्ण विशेषता थी?
A. गुप्त काल
B. राष्ट्रकूट
C. सातवाहन युग
D. प्रतिहार युग
उत्तर: A. गुप्त काल
97. गुप्तकालीन प्रसिद्ध भीतरगांव का मंदिर किस राज्य में है?
A. गुजरात
B. उत्तर प्रदेश
C. राजस्थान
D. मध्य प्रदेश
उत्तर: B. उत्तर प्रदेश
98. संसार का सर्वाधिक प्रचलित ग्रंथ किसे माना जाता है, जिसे बाइबिल के बाद दूसरा स्थान प्राप्त है?
A. कल्प सूत्र
B. पंचतंत्र
C. अष्टाध्यायी
D. जातक
उत्तर: B. पंचतंत्र
99. समुद्रगुप्त को एक महान विजेता एवं संपूर्ण पृथ्वी को विजय करने वाला बताया गया है-
A. प्रयाग प्रशस्ति में
B. भीतरी अभिलेख
C. ग्वालियर अभिलेख में
D. मंदसौर अभिलेख
उत्तर: A. प्रयाग प्रशस्ति में
100. अजंता में निर्मित किस गुफा संख्या के चित्र को चित्रशाला कहा गया?
A. 16
B. 18
C. 15
D. 17
उत्तर: D. 17
NOTE :- Gupta Samrajya MCQ in Hindi के अलावा भी हमारे वेबसाइट www.targetgk.com पर सभी सब्जेक्ट का MCQ उपलब्ध है

